



छात्राओं की सुविधा के लिए कालेज कैंपस के अंदर ही एटीएम, ई-बैंकिंग लॉबी व यूटिलिटी स्टोर उपलब्ध है। कालेज का बूटीक व सैलून कम रेटों पर सुविधा उपलबध करवा रहे हैं । 24×7 पावर बैकअप की सुविधा इलैक्ट्रीकल व सोलर हॉस्टल आरडीनेटर डॉ. मीनू तलवाड़ ने बताया कि हॉस्टल मैस में छात्राओं को पौष्टिक व साफ सुथरा खाना दिया जाता है। हमारे हॉस्टल की मैस पूरी तरह आटोमेटिड तथा हाइजीनिक है । मैस का मैन्यू छात्राओं द्वारा ही बनाया जाता है। वार्ड्स की समर्पित टीम द्वारा छात्राओं के रहने को पूरी तरह आरामदायक बनाने की पूरी कोशिश की जाती है। डॉ. मीनू ने बताया कि सर्वपक्षीय विकास के लिए छात्राओं को मेडीटेशन, सैल्फ डिफेंस, एरोविक व फिटनेस आदि की पूरी ट्रेनिंग दी जाती है। छात्राओं के लिए पिकनिक व टूर का भी आयोजन किया जाता है । प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कैट, यूजीसी नेट, बैंकिंग क्षेत्र, नीट, जे.ई.ई. आदि की कोचिंग भी उपलब्ध करवाई जाती है। सभी छात्राएं एक परिवार की तरह दीवाली, गुरूपर्व, क्रिसमिस, जन्म अष्टमी, शिवरात्रि, लोहड़ी, ईद आदि सभी त्योहार मिलजुल कर मनाते है । विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर छात्राओं को कला प्रदर्शन करने का भी अवसर दिया जाता है। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने बताया कि इन सभी चीज़ों के साथ-साथ छात्राओं के प्रशासनिक गुणों का भी विकास करने के लिए हॉस्टल प्रशासन का भी उन्हें हिस्सा बनाया जाता है। हॉस्टल में