जालंधर: XXX वीडियो मामले में सामने आया KULHAD PIZZA कपल का सहज अरोड़ा, बोले: फेक है वीडियो, गुरप्रीत कौर की करीबी महिला दोस्त ने की वायरल, पहले कर रही थी ब्लैकमेल पर नहीं दिखा सके कोई Proof
– अगर वीडियो एडिट तो क्या उक्त कपल करते हैं अश्लील बातें किसी अन्य के सामने जो करता है उन्हें रिकॉर्ड, जिसने उस रिकॉर्डिंग की शब्दावली फेक वीडियो में एडिट करने के लिए इस्तेमाल की ?
– बड़ा सवाल: वीडियो अगर एडिटेड, तो सिर्फ फेस के साथ साथ आवाज, शरीर आदि कैसे दिख व सुन रहा महिला गुरप्रीत व पुरुष सहज जैसा ?
– विवादों में आने के बाद, वीडियो को फेक बताना व दूसरों पर आरोप लगाना है उक्त कपल की पुरानी तकनीक, बटोरते है TRP
बयूरो: मशहूर कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल के सहज अरोड़ा सोशल मीडिया के सामने आकर शहर मे आज सुबह से वायरल हो रही एक वीडियो के बारे में खुल कर बोले। उन्होंने कहा कि वीडियो पूरी तरह से फेक है और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर की करीबी महिला दोस्त ने पहले इस वीडियो को दिखा कर उन्हें ब्लैकमेल किया और पैसे न मिलने पर वायरल कर दी लेकिन मेसेज भेज ब्लैकमेल करने का कोई Proof वह इस अपनी ब्यान वाली Live वीडियो में नहीं दिखा सके। उन्होंने वीडियो बयान में कहा कि आज कल वीडियो किसी सॉफ्टवेयर के जरिए एडिट कर ली जाती है।
गौरतलब है कि विवादों में आने के बाद झूठे आरोप दूसरों पर लगाना, मीडिया कर्मियों को कानूनी कार्यवाही की बात कहना व संबंधित वीडियो को अलग अलग तरीको से फेक बताना, उक्त प्रख्यात कपल का पुराना तकनीकी तरीका है। चाहे वह हथियार प्रोमोट को लेकर हो जिसमे उन्होंने हथियार को ही नकली बताया था। चाहे वह पड़ोसियों के साथ हुए विवाद हो, जिसमें उन्होंने खुद की गलती की जगह पड़ोसियों को हि गलत बताया था। तो चाहे वह रेहड़ी से फोकी TRP बटोर कर सोशल मीडिया के जरिए पैसे कमा आलीशान दुकान बना, उसके बाहर गाली गलौच की वीडियो के मामले में इन्होने कहा कि वह दोस्त ही आपस में ऐसे बातचीत कर रहे थे।
अब कोई इनसे पूछे पब्लिक प्लेस में गाली गलौच दोस्तों के साथ करना, कहां तक जायज है। अब बात करते हैं वायरल हो रही वीडियो की, कि उसको अगर एडिट किया भी गया है, तो उसमें फेस के अतिरिक्त सहज अरोड़ा व गुरप्रीत कौर की बातचीत में आवाज, दिख रही महिला का शरीर कैसे उन्हीं जैसा दिख व सुन रहा है। क्यूंकि अगर आवाज को एडिट किया भी गया होगा तो वही शब्द किसी वीडियो में से निकाले होंगे। तो ऐसे में क्या सहह अरोड़ा व गुरप्रीत कौर इन शब्दों का इस्तेमाल आम तौर पर करते रहते हैं। जिनको वह किसी के सामने बोलते हैं और किसी ने रिकॉर्ड कर इनकी आवाज को इस्तेमाल कर यह वीडियो एडिट की है।
ऐसे में बड़े सवाल के जवाब अवश्य उक्त कपल को देने होंगे। या तो यह वीडियो सच्चा है। अगर वह इस वीडियो को फेक बता रहें हैं या किसी को कानूनी कार्यवाही की धमकी देते हैं। तो क्या वह ऐसे शब्दावली आम तौर पर किसी के भी सामने इस्तेमाल करते हैं। चेहरा तो आम तौर पर किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से उठा कर एडिट किया जा सकता है परन्तु आवाज नहीं। वहीं सहज अरोड़ा अपने Live वीडियो ब्यान में सिर्फ सफाइयां देते दिखे या इंसानियत का वास्ता देते, लेकिन कोई Proof नहीं दिखा सके। वीडियो की पुष्टि गोलमाल न्यूज़ नहीं करता, यह एक जांच का विषय है।