






बयूरो : बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया का कड़ा विरोध करते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व जालंधर कांग्रेस के स्पेशल इन्वाइटी मेम्बर रविंदर सिंह लाडी ने कहा कि देश के लोकतांत्रिक संस्थानों पर एक और हमला बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वोट चोरी को लेकर उठे गंभीर सवालों के बाद अब बीजेपी राजनीतिक फायदे के लिए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव करके संसद की सीटों की चोरी करने की दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है।