Home National पंजाब: राजनीतिक हलचल! दोपहर 1 बजे हो जाएगा BJP व अकाली दल...

पंजाब: राजनीतिक हलचल! दोपहर 1 बजे हो जाएगा BJP व अकाली दल (बादल) का गठबंधन, श्री गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व पर होगा रस्मी ऐलान, पढ़ें व देखें

बयूरो : पंजाब में भाजपा-अकाली दल का आज दोपहर 1 बजे के बाद रस्मी तौर पर गठबंधन हो जाएगा। जानकारी अनुसार अमित शाह व सुखबीर बादल एक सांझा प्रेस वार्ता करके इसका ऐलान करेंगे। 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन को लेकर आज, 24 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजे दिल्ली में अमित शाह, नितिन नवीन और सुखबीर सिंह बादल की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान होगा। इससे पहले 2022 में दोनो पार्टियां कुल मिलाकर सिर्फ 5 सीटों पर सिमट गई थी। यह गठबंधन कृषि कानूनों को लेकर टूट गया था। अब प्रेस वार्ता पश्चात पता चलेगा कि कौन सी सीट किस पार्टी को जाएगी। सूत्रों अनुसार पूरे पंजाब में भाजपा करीब 45 तो अन्य पर अकाली दल चुनाव लड़ता दिखाई दे सकता है।