







मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब में विकास कार्यों को दी जा रही विशेष प्राथमिकता
ब्यूरो : बस्ती दानिशमंदा क्षेत्र के विकास और धार्मिक स्थलों की सुंदरता को नया स्वरूप देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। कैबिनेट मंत्री पंजाब मोहिंदर भगत ने बस्ती दानिशमंदा के मुख्य द्वार पर बनने वाले श्री गुरु रविदास महाराज जी के भव्य प्रवेश द्वार तथा 120 फुटी रोड पर स्थित सतगुरु कबीर भवन के बाहर बनने वाले प्रवेश द्वार के निर्माण कार्यों की जेसीबी मशीन चलवाकर शुभ शुरुआत करवाई।