







जालंधर कैंट की समूची टीम ने दीपक बाली के निवास स्थान पर पहुंचकर दी बधाई, पार्टी हाईकमान का किया धन्यवाद
ब्यूरो: आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र से दीपक बाली को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर पूरे जालंधर कैंट क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस फैसले को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। पार्टी हाईकमान के इस निर्णय का जोरदार स्वागत करते हुए विभिन्न स्थानों पर पटाखे चलाए गए और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया।