







ब्यूरो: डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीएवीआईईटी), जालंधर के विद्यार्थियों ने एक प्रतिष्ठित 30 घंटे की हैकाथॉन में ₹ 11000 का पुरस्कार जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है। जालंधर में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की 150 से अधिक टीमों के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। डीएवीआईईटी की टीम ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट शेयरमेश के माध्यम से निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में कोडिंग, हार्डवेयर प्रोटोटाइपिंग और विशेषज्ञ निर्णायक मंडल के समक्ष प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने की चुनौतियां शामिल थीं। आयोजन की कुल पुरस्कार राशि एक लाख रुपये से अधिक थी।
