Home Education मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की ‘सेव अर्थ सोसाइटी’ द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर...

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की ‘सेव अर्थ सोसाइटी’ द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

ब्यूरो: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की ‘सेव अर्थ सोसाइटी’ द्वारा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के नेतृत्व तथा सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. संजय बंसल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में फोर्टिस अस्पताल के मैनेजर श्री राजेश मल्होत्रा तथा एम.बी.बी.एस. डॉक्टर डॉ. श्रीयल गुलाटी अपनी टीम सहित विशेष रूप से उपस्थित हुए। शिविर के शुभारंभ अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह और डॉ. संजय बंसल ने फोर्टिस अस्पताल की टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।

सोसाइटी की उपाध्यक्ष प्रो. मीना बंसल ने बताया कि शिविर के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के ब्लड प्रेशर, नाड़ी की गति, रक्त में ऑक्सीजन का स्तर तथा रैंडम ब्लड शुगर की जांच की गई। इसके साथ ही उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। जांच के दौरान डॉ. श्रीयल गुलाटी ने उन व्यक्तियों को विशेष सलाह एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिनका ब्लड प्रेशर या ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से अधिक या कम पाया गया।

शिविर के सफल समापन पर डॉ. संजय बंसल ने डॉ. श्रीयल गुलाटी, उनकी पूरी टीम तथा मैनेजर राजेश मल्होत्रा का हार्दिक धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने शिविर को सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से आयोजित करने के लिए सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. संजय बंसल और उनकी पूरी टीम की सराहना की।

इस शिविर के दौरान कॉलेज के लगभग 60 विद्यार्थियों और 15 स्टाफ सदस्यों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. संजय बंसल, डॉ. राजीव भाटिया, प्रो. मीना बंसल, प्रो. प्रिंस मदान, शशि भूषण, अजय दत्ता, अंकुश, मिस नेहा, प्रताप, जसपाल, गोकुल और रशपाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।