Home Punjab पंजाब सरकार का Diwali Gift, 8 लाख सरकारी मुलाजिमों को दी DA...

पंजाब सरकार का Diwali Gift, 8 लाख सरकारी मुलाजिमों को दी DA में 3% बढ़ोतरी, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: पंजाब सरकार द्वारा राज्य के करीब 8 लाख सरकारी मुलाजिमों और पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के फैसले का ऐलान किया गया है। DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी आर्थिक राहत साबित होगी।

इससे न केवल उनकी आमदनी में इजाफा होगा, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक मजबूती मिलेगी। 40 हजार रुपये बेसिक वेतन वाले मुलाजिम को इस बढ़ोतरी से हर महीने 1,200 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इस फैसले के बाद कुल महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत हो जाएगा।

सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।