Home Punjab जालंधर (Political Exclusive) : जल्द होगी बड़े SC नेता की घर वापिसी,...

जालंधर (Political Exclusive) : जल्द होगी बड़े SC नेता की घर वापिसी, पार्टी प्रधान से हुई सफल मीटिंग, अधिकारिक ऐलान किसी भी वक्त, पढ़ें व देखें

बयूरो (अभिनंदन भारती) : जालंधर से एक बड़ी Exclusive खबर सामने आ रही है। यह समाचार जालंधर जिले से संबंधित एक SC हल्के से जुड़ा हुआ है। कैंट हल्के में उक्त SC हल्के के बड़े नेता जी की एक पार्टी प्रधान से मुलाक़ात हुई है जिसके पश्चात उक्त बड़े नेता जी की घर वापिसी लगभग तय हो गई है। अगले कुछ दिनों में इसका अधिकारिक ऐलान संभव है।

जानकारी अनुसार मीटिंग बहुत सफल रही जिसमें शहर के एक खेल प्रमोटर द्वारा अहम भूमिका निभाई, बताई जा रही है। गौरतलब है कि उक्त खेल प्रमोटर SC हल्के के बड़े नेता जी का भी खास है और पार्टी प्रधान का भी। उक्त खेल प्रमोटर किसी समय SC हल्के के बड़े नेता जी के साथ पार्टी बदल गए थे, लेकिन समय रहते उक्त पार्टी प्रधान के प्रयासों के चलते घर वापिसी कर गए थे। अब 3 पार्टियां बदल चुके उक्त बड़े नेता जी की भी घर वापिसी लगभग तय हो गई है। सिर्फ अधिकारिक मोहर लगना शेष रह गया है।