






रबर फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की बैठक में हुए शामिल, कारोबारियों ने स्टेट रिफंड, सड़कों और कूड़े के डंप की समस्याएं उठाईं
ब्यूरो: शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित बैठक में शिरकत की और उद्योग जगत से जुड़े कारोबारियों के साथ औद्योगिक विकास एवं उनकी समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस दौरान उद्योगपतियों ने स्टेट रिफंड में आ रही दिक्कतों के अलावा गुज्जा पीर रोड और होशियारपुर रोड के निर्माण तथा विकासपुरी स्थित कूड़े के डंप की समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई।