







ब्यूरो: ‘द नोबेल स्कूल’ के विद्यार्थियों द्वारा हाल ही में प्रकृति की गोद और आध्यात्मिक वातावरण से भरपूर एक शानदार शैक्षिक एवं मनोरंजक टूर आयोजित किया गया। विद्यार्थियों के लिए यह यात्रा सीखने, घूमने और मौज-मस्ती करने का एक सुनहरा अवसर बनी। इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने पहाड़ों की खूबसूरत वादियों से लेकर ऐतिहासिक गुरुद्वारों तक के सफर का भरपूर आनंद लिया।
यात्रा की शुरुआत मनाली के प्रसिद्ध जोगिनी वॉटरफॉल के ट्रेक से हुई। हरे-भरे जंगलों और प्राकृतिक नज़ारों के बीच विद्यार्थियों ने खूब आनंद लिया। इसके बाद शाम को मनाली के प्रसिद्ध मॉल रोड पर विद्यार्थियों ने अपने दोस्तों के साथ खरीदारी की और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया।