








बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं तेज-तर्रार अधिवक्ता एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने मंगलवार को जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की, पूर्व सीपीएस कृष्ण देव भंडारी, राजेश कपूर की उपस्थिति में जालंधर शीतला माता मंदिर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संगठन द्वारा उनका स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक पार्टी में शामिल कराया गया।