







हॉकी इंडिया वाइस प्रेसिडेंट, हॉकी पंजाब प्रेसिडेंट नितिन कोहली ने जालंधर दौरे के दौरान बर्ल्टन पार्क स्टेडियम का निरीक्षण करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
ब्यूरो: हॉकी इंडिया वाइस प्रेसिडेंट, हॉकी पंजाब प्रेसिडेंट नितिन कोहली ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों और खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण जालंधर को अंतरराष्ट्रीय हॉकी आयोजन की मेजबानी का गौरव प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कल जालंधर का दौरा कर बर्ल्टन पार्क स्टेडियम में एशियन कप हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।