







सभी 23 जिलों से गुजरने वाली बाइक रैली के साथ ले जाए जा रहे सुझाव बॉक्स के माध्यम से लोग अपने सुझाव साझा कर सकते हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
ब्यूरो: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ऐतिहासिक धरती चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान के निर्णायक चरण की शुरुआत की और नशों के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाने के लिए सभी 23 जिलों में जाने वाली बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में नशों को चोरी-छिपे भी बिकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक पंजाबी से राज्य के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने और पंजाब की खोई हुई शान को बहाल करने के लिए नशों के खात्मे की इस निर्णायक लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।