







इंडस्ट्रीयल एरिया और शिव नगर में शुरू हुए निर्माण कार्य, पार्षद अश्विनी अग्रवाल सहित इलाका निवासी रहे मौजूद
उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। लोगों की जरूरतों और स्थानीय स्तर पर मिलने वाले सुझावों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि हर वार्ड में समान रूप से सुविधाओं का विस्तार हो सके।