







बयूरो : जालंधर के 3 बड़े Hotels में Excise विभाग की टीम ने दबिश देकर शराब के स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच की। उक्त कार्रवाई अवैध शराब की बिक्री और स्टॉक में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर की गई। टीम ने Razzmatazz AS Farms, Grewal Hospitality Mocha और Mariton Hotelerie सहित कुल 3 नामी होटल में जांच की। इस दौरान कुछ जगहों पर बिना होलोग्राम वाली शराब की बोतलें मिलीं, जबकि स्टॉक रजिस्टर भी अधूरे पाए गए।