







ब्यूरो: डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीएवीआईईटी), जालंधर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईकेजी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की अंतर-महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में चैंपियनशिप जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता का आयोजन श्री साईं कॉलेज, बधानी में किया गया।