Home Punjab पंजाब कांग्रेस में फिर हलचल, राजा वडिंग के इस्तीफे की चर्चा के...

पंजाब कांग्रेस में फिर हलचल, राजा वडिंग के इस्तीफे की चर्चा के बीच सिंगला को प्रधानगी मिलने की सूचना ने पकड़ा तूल, पढ़ें व देखें

बयूरो : पंजाब कांग्रेस में चल रहे क्लेश के बीच अब नेतृत्व परिवर्तन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों अनुसार कांग्रेस हाईकमान पंजाब संगठन में बड़ा बदलाव करने जा रहा है और पंजाब में नए प्रधान की नियुक्ति की जा सकती है। वहीं राजा वडिंग के इस्तीफे बारे भी चर्चा ने जोर पकड़ा है कि उन्होंने अपने पद से हाईकमान को इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल राजा वडिंग की जगह किस नेता को जिम्मेदारी सौंपी जानी है, यह अभी तय नहीं हुआ है। परन्तु विजय इंदर सिंगला के नाम ने अचानक तेजी पकड़ी है। गौरतलब है कि बहुत जल्द पंजाब कांग्रेस में नए प्रधान की नियुक्ति सामने आ सकती है।