Home Punjab जालंधर में सैंकड़ों युवाओं ने अश्वन भल्ला की अगुवाई में शहीद-ए-आजम भगत...

जालंधर में सैंकड़ों युवाओं ने अश्वन भल्ला की अगुवाई में शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी को समर्पित ‘नशा छोड़ो यात्रा’ निकाली, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर में सीनियर युवा कांग्रेसी नेता अश्वन भल्ला की अगुवाई में शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के जन्मदिवस को समर्पित ‘नशा छोड़ो- पंजाब बचाओ यात्रा’ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत कांग्रेस भवन से हुई, जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए देश भगत यादगार हॉल में संपन्न हुई। जहां कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह जी को फूल-मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस बारे अश्वन भल्ला ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रहकर खेलों तथा पढ़ाई से जुड़ने के लिए प्रेरित करना था। शहीद भगत सिंह जी के विचारों को अपनाते हुए सभी को नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करना चाहिए। यात्रा के दौरान ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘शहीद भगत सिंह अमर रहें’ जैसे नारे लगाए गए। इसके साथ ही लोगों को ‘नशा छोड़ो, खेलों से जुड़ो’ का संदेश दिया गया। इस यात्रा में अश्वन भल्ला, विनीत कंबोज, हनी जोशी, लक्की संधू, सौरव उप्पल, दविंदर बिलगा, कुलविंदर बाघा, हिम्मत संघा, गगन लड्डू कोट, अमृत पाली जंडू सिंघा, बॉबी जंडू सिंघा, मनवीर संघा, मनजोत संघा, नवी उप्पला, सुमन जंडियाला, फौजी कैंट, गुरसेवक चक वैंदल, जस्सा बिलगा, कुलविंदर जौहल, कामू कोट, पिंडा फतेहपुर, आशीष बिलगा, पवन चीमा, मोंटी उप्पला, जस्सा बाठ, रविंदर चक शाकूर, तजिंदर सिंह, शरण मानकराई, जस्सी जंडू सिंघा आदि ने भाग लिया।