






बयूरो : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार मोनिका गुलाटी ने गत रात्रि यूनिवर्सिटी परिसर में हुए छात्रों के प्रदर्शन पर यूनिवर्सिटी का पक्ष रखा है। डा. मोनिका गुलाटी अनुसार कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पूरी तरह झूठी, बेबुनियाद और मनगढ़ंत अफ़वाहें फैला रहे हैं। इससे छात्रों के बीच बेवजह भ्रम पैदा हो रहा है और यूनिवर्सिटी के शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है।