







ब्यूरो: डिप्स स्कूल करोल बाग के विद्यार्थियों ने 70वीं पंजाब स्कूल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एयर पिस्टल अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर डिप्स का गौरव बढ़ाया।

डिप्स संस्थानों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल प्रतिभा को निखारने के लिए आधुनिक सुविधाएँ, शूटिंग रेंज, खेल मैदान, इंडोर-आउटडोर खेल सुविधाएँ और अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। यही मजबूत खेल संस्कृति डिप्सियंस को जिला से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रही है।