Home Religious जालंधर: नहीं रहे पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल, आज ही होगा अंतिम...

जालंधर: नहीं रहे पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल, आज ही होगा अंतिम संस्कार, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का अकस्मात निधन हो गया है। वीरवार तड़के सुबह मौजूदा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जानकारी सांझा की कि उनके पिता का अचानक देहांत हो गया है। वह इस नश्वर संसार को अलविदा कह कर प्रभु चरणों में विलीन हो गए हैं। बिछड़ी देह का अंतिम संस्कार आज यानी वीरवार शाम 5 बजे बस्ती शेख स्तिथ श्मशान घाट (मॉडल हाउस रोड) पर किया जाएगा। इस दुःखद खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई है। इस दुःख की घड़ी में गोलमाल न्यूज़ सहित शहर की राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने परिवार संग संवेदना व्यक्त की है।