






ब्यूरो: मानवीय संवेदना और एकजुटता का संदेश देते हुए सी टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के शाहपुर कैंपस ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले लोगों और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए प्रार्थना, नाम सिमरन, अरदास एवं शांति मार्च का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने एकजुट होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा प्रभावित परिवारों के लिए शक्ति, धैर्य और संबल की प्रार्थना की।
