Home Entertainment जालंधर जिमखाना चुनाव After Reactions: हारा जरूर हूं लेकिन थका नहीं, हमेशा...

जालंधर जिमखाना चुनाव After Reactions: हारा जरूर हूं लेकिन थका नहीं, हमेशा Club Members के लिए रहूंगा उपलब्ध, 2028 में होने वाले Elections की अभी से ही करूंगा तैयारी शुरू : गगनदीप उप्पल

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिमखाना चुनावों का नतीजा सामने आ गया है। मेहनत कर रहे नए चेहरों को Club Members ने प्यार तो दिया लेकिन उतना नहीं कि वह जीत सकें। इस सूची में गगनदीप उप्पल, रिशु झांझी, कैप्टन रमन सिंह, तरनजोत सिड़ाना शामिल हैं। सभी ने क्लब सदस्यों का उन्हें दिए स्नेह व सप्पोर्ट के लिए धन्यवाद किया है। लेकिन गगनदीप उप्पल द्वारा की गई धन्यवाद अपील भी सभी को अचंबित कर गई।

गगनदीप उप्पल ने Club Members का उन्हें मतदान करने के लिए धन्यवाद तो किया। साथ ही उनसे वायदा किया कि वह सदैव नई बनी कमेटी से किसी भी तरह का काम करवाने के लिए ब्रिज का काम करते रहेंगे। वह हमेशा क्लब सदस्यों के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि वह इस बार चाहें चयनित नहीं हो सके जिसका मुख्य कारण उन्हें कम समय मिलना रहा। जिससे वह सभी 4087 सदस्यों तक पहुंच नहीं कर सके। लेकिन फिर भी उन्होंने पूरी कोशिश की कि वह सभी तक पहुंच सकें। लेकिन कामयाब नहीं हुए।

गगनदीप उप्पल ने कहा कि वह 2028 में होने वाले अगले चुनावों के लिए तैयारी अभी और आज यानी सोमवार से ही आरम्भ कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि वह सभी सदस्यों तक पहुँचने के लिए जनसम्पर्क अभियान चलाएंगे। चाहें क्लब परिसर हो या सदस्य का निजी व कारोबारिक परिसर, वह अवश्य सभी तक पहुंच करेंगे। और उनके किसी भी काम, जहां वह आ सकते होंगे, वह उपब्ध रहेंगे। 2028 में वह अवश्य चुनाव लड़ेंगे और जीत भी दर्ज करेंगे।