






ब्यूरो: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के प्रिंसिपल डॉ. जग्रूप सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा कलसी मेटल वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड (Kalsi Metals Works Private Limited), जालंधर का औद्योगिक दौरा किया गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक वातावरण, मोटरों की असेंबली, टेस्टिंग तथा व्यावहारिक कार्य-प्रणाली से परिचित करवाना था।