ब्यूरो: शाहपुर स्थित सीटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस,में राष्ट्रीय वास्तुकला छात्र संगठन (नासा इंडिया) के 69वें वर्ष की ज़ोन-1 परिषद बैठक का सफल आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न सदस्य शिक्षण संस्थानों के वास्तुकला विद्यार्थियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नेतृत्व, संगठनात्मक प्रशासन, व्यावसायिक सहयोग तथा संगठन के भविष्य को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया।

