Home Entertainment जालंधर जिमखाना चुनाव : अनु माटा के घर पहुंचे हरप्रीत सिंह गोल्डी,...

जालंधर जिमखाना चुनाव : अनु माटा के घर पहुंचे हरप्रीत सिंह गोल्डी, बोले – मैं अपनी बहन की अच्छी सेहत की कामना करता हूँ, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिमखाना चुनाव 2026 के दौरान आज यानी सोमवार का दिन खासा इमोशनल रहा क्यूंकि गंभीर बीमारी का डायगनोज़ होने व कल (मंगलवार) से उसके इलाज में व्यस्त हो जाने के चलते जॉइंट सचिव पद पर प्रोग्रेसिव ग्रुप की उम्मीदवार अनु माटा ने अपना नामांकन वापिस ले लिया है। इस पद पर अचीवर ग्रुप की ओर से चुनाव लड़ रहे हरप्रीत सिंह गोल्डी अब निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

इस सब के बीच हरप्रीत सिंह गोल्डी इस बारे सूचना मिलते ही सबसे पहले अनु माटा के घर पहुंचे व उनका हाल जाना। बातचीत करते हुए हरप्रीत सिंह गोल्डी ने कहा कि क्लब सदस्य अनु माटा को झाँसी की रानी कहते हैं, और वह अवश्य इस बीमारी से लड़ कर जीत कर वापिस लौटेंगी। उन्होंने कहा कि यह जीत उनके लिए जीत कर आती तो अलग होती। लेकिन इस सब से परे वह अपनी बहन अनु माटा की अच्छी सेहत व जल्द रिकवरी की कामना करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अनु माटा एक फाइटर है और जल्द इस बीमारी को मात देकर फिर से क्लब में दिखेंगी, ऐसा उन्हें पूरा भरोसा है। अगर कभी भी कहीं भी क्लब के विकास में उन्हें उनकी बहन अनु माटा की सलाह या तुजुर्बे की आवश्यकता पड़ेगी तो वह बेझिझक उनसे सम्पर्क कर उसे हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि अनु माटा व उनके परिवार के साथ वह हमेशा खड़े हैं।