







ब्यूरो: डिप्स संस्थानों द्वारा प्रिंसिपल्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थानों के प्रमुखों ने शिक्षा, खेलों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वर्कशॉप की अध्यक्षता सीईओ डॉ. मोनिका मंदोत्रा ने की। इस अवसर पर डायरेक्टर कॉलेजेज डॉ. के.के. हांडू, डायरेक्टर अकादमिक्स डॉ. रोमिला शर्मा तथा डायरेक्टर रोहित द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

