Home Crime जालंधर : लूट लाखों की देर रात घर जा रहे कारोबारी से,...

जालंधर : लूट लाखों की देर रात घर जा रहे कारोबारी से, फिल्मी स्टाइल में गाड़ी से उड़ाई नकदी, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर में देर रात लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सूर्या एंक्लेव इलाके में ललित मित्तल नामक लोहा कारोबारी से करीब 72 लाख रूपए की नकदी लूट कर लूटेरे फरार हो गए हैं। जानकारी अनुसार जब कारोबारी ललित मित्तल अपनी टांडा रोड स्तिथ दुकान बढाकर सूर्या एन्क्लेव स्तिथ अपने घर जा रहा था तो रास्ते में काजी मंडी इलाके में बाइक सवार करीब 4 लुटेरों ने कार रोक उसके शीशे तोड़कर अंदर 2 बैग में करीब 72 लाख की रखी नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। वारदात के बाद इलाके व कारोबारियों में दहशत का माहौल है।