







बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिमखाना क्लब चुनावों का बिगुल बज चुका है और मतदान 30 अगस्त को होगा। इसी कड़ी में अचीवर ग्रुप की तरफ से जॉइंट सचिव पद पर पिछली लगातार 3 बार से एग्जीक्यूटिव सदस्य रहे हरप्रीत सिंह गोल्डी को मैदान में उतारा गया है। अपने बतौर एग्जीक्यूटिव सदस्य कार्यकाल से ही हरप्रीत गोल्डी लगातार क्लब सदस्यों के बीच दिखे हैं और क्लब गतिविधियों में एक्टिव रहे हैं। अब चुनावी प्रचार के दौरान वह काफी व्यस्त दिख रहे हैं, क्यूंकि वह निजी तौर पर प्रत्येक सदस्य से मुलाक़ात कर जनसम्पर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान उन्हें खासा समर्थन मिलता दिख रहा है। पेशे से दवा कारोबारी लगातार जनहित कार्यों में शामिल रहे हैं और क्लब विकास में विभिन्न मौकों पर प्रयासरत रहे हैं। अब जहां आगामी 22 अगस्त तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी तो देखना होगा कि जॉइंट सचिव पद पर हरप्रीत गोल्डी की टक्कर किससे होगी। हालांकि इस पद के लिए हरप्रीत गोल्डी के अलावा सूची में अनु माटा का नाम चर्चा में है।