Home National इस्तीफा रवनीत बिट्टू का केंद्रीय रेल राज्य मंत्री पद से, राष्ट्रपति ने...

इस्तीफा रवनीत बिट्टू का केंद्रीय रेल राज्य मंत्री पद से, राष्ट्रपति ने किया मंजूर, पढ़ें व देखें

बयूरो : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भारत की राष्ट्रपति को सौंप दिया, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार भी कर लिया है। जानकारी अनुसार, रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के पद के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री परिषद (कैबिनेट) से भी इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्वारा उनका इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद उनका कार्यकाल आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि केंद्र सरकार रेल राज्य मंत्री के पद पर किसे नई जिम्मेदारी सौंपती है और रवनीत सिंह बिट्टू के इस्तीफे के पीछे क्या कारण है। वहीं रवनीत बिट्टू ने कहा कि मैंने पार्टी से पंजाब के लिए समय मांगा है।