Home National अन्ना हजारे का मौन प्रोटेस्ट: दिल्ली में छात्रों के समर्थन में आंदोलन...

अन्ना हजारे का मौन प्रोटेस्ट: दिल्ली में छात्रों के समर्थन में आंदोलन के दौरान हुए भावुक, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों के जारी विरोध-प्रदर्शन के पक्ष में आज अन्ना हजारे ने भी मौन आंदोलन किया। इस दौरान अन्ना के आंखों से आंसू आ गए। दिल्ली में छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे का मौन आंदोलन 2 घंटे चला। उन्होंने सरकार से प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बातचीत की अपील की।

आंदोलन के दौरान छात्रों का दर्द बयां करते हुए अन्ना की आंखों से आंसू छलक पड़े। अन्ना अहिल्यानगर में मौन आंदोलन कर रहे थे। दिल्ली के छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे का मौन आंदोलन करीब 2 घंटे चला।

गौरतलब है कि बुधवार को ही अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि दिल्ली में विद्यार्थियों के मौजूदा प्रदर्शन के दौरान हिंसा एवं पुलिस कार्रवाई ‘बहुत दुखद’ है तथा लोकतंत्र में संवाद हमेशा टकराव से बेहतर होता है। हजारे ने पत्र में यह भी कहा था कि किसी मंत्री का इस्तीफा लेने से सरकार कमजोर नहीं होगी, बल्कि इससे दूसरे मंत्रियों को जवाबदेही के बारे में एक मज़बूत संदेश जाएगा और शासन में सुधार आएगा।