









बयूरो : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अर्बन स्टेट इलाके में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बारों पर रेड की। पुलिस को हुक्का बार के अंदर फ्लेवर तम्बाकू, हुक्के और हुक्के में इस्तेमाल होने वाला समान बरामद हुआ है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कई थानों की पुलिस टीमों को साथ लेकर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने हुक्का बार के अंदर मौजूद 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस बारे एडीसीपी राकेश यादव ने बताया युद्ध नशा विरुद्ध के तहत उन्होंने एसीपी वेस्ट आतिश और एसीपी माडल टाउन मनमोहन सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि अर्बन स्टेट इलाके में रेस्टोरेंट की आड़ में कई जगह पर अवैध हुक्का बार चलाए जा रहे हैं जिसके बाद उन्होंने अलग अलग टीमों को तैयार कर हुक्का बार में रेड की तो उन्हें अंदर से फ्लेवर तम्बाकू, हुक्के बरामद हुए। पुलिस टीम ने 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है और उन्होंने कहा कि शहर में किसी तरह के अवैध काम को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा और अगर किसी के इलाके में अवैध कारोबार चल रहा है तो पुलिस को सूचना दी जाए और उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।