Home Crime जालंधर: रेड Brgr Shurger पर, भरे गए सैंपल, ‘ऊँची दुकान फींका पकवान’...

जालंधर: रेड Brgr Shurger पर, भरे गए सैंपल, ‘ऊँची दुकान फींका पकवान’ की तर्ज पर परोसा बासा मांस, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर के माडल टाउन में बर्गर शर्गर नामक फास्ट फूड के खिलाफ एक ग्राहक ने शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद हेल्थ टीम ने रेड कर मौके पर सैंपल भरे। जानकारी अनुसार ग्राहक ने बासा मांस (Nov-Veg) खिलाने की शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद से हैल्थ टीम ने बर्गर शर्गर के जहां रेड करके सैंपल भरे। बताया जा रहा है कि, इन सैंपलों की रिपोर्ट 2 सप्ताह में आएगी उसके बाद अगर रिपोर्ट में गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। इस संबंधी जानकारी देते हुए हैल्थ टीम के डा. सुखविंदर सिंह ने बताया कि, उन्हें ग्राहक ने शिकायत दर्ज दी कि बर्गर शर्गर के जहां उसे बासा मांस दिया गया। इसके बाद टीम ने रेड कर सैंपल भरे, अब रिपोर्ट आने पर बनती कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें बर्गर शर्गर पर Veg और Non-Veg दोनों मिलता है।