










बयूरो : जालंधर के मेयर विनीत धीर की माँ आशा धीर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। आशा धीर कुछ समय से बीमार थीं और कल देर रात अचानक उनका निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज यानी वीरवार शाम 5 बजे हरनामदास पुरा श्मशान घाट में किया जाएगा।
आपको बता दें कि जालंधर के मेयर विनीत धीर के पिता का भी कुछ समय पहले निधन हो गया था। आशा धीर के निधन के बाद, कई सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक नेता धीर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी नितिन कोहली ने मेयर विनीत धीर और पूरे धीर परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि माँ का जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।