










इसके अतिरिक्त कई अन्य विद्यार्थियों को “मिस ब्यूटीफुल”, “मिस स्माइली”, “मिस गॉर्जियस” तथा “मिस्टर हैंडसम” जैसे विशेष खिताब प्रदान किए गए। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. वीना दादा, प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर तथा समस्त फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें कॉलेज में प्राप्त मूल्यों एवं शिक्षाओं को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्यों को समर्पण, ईमानदारी और कड़ी मेहनत के साथ प्राप्त करने का आह्वान किया ताकि वे में सफलता हासिल कर सकें। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।