Home Punjab जालंधर: बड़ी राहत ! बस स्टैंड-गढ़ा रोड फाटक और गुरुनानक पुरा फाटक...

जालंधर: बड़ी राहत ! बस स्टैंड-गढ़ा रोड फाटक और गुरुनानक पुरा फाटक पर ओवरब्रिज मंजूर, 112 करोड़ के टेंडर हुए जारी, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। संबंधित विभाग के सूत्रों अनुसार जालंधर के बस स्टैंड-गढ़ा रोड रेलवे फाटक और गुरुनानक पुरा रेलवे फाटक जोकि वर्षों से लाखों लोगों के लिए सिरदर्द बने हुए थे, पर ओवरब्रिज मंजूर हो गए हैं। इनके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। इसकी कुल कीमत 112 करोड़ बताई जा रही है।

गौरतलब है कि रोज़ाना लगने वाले लंबे जाम, घंटों बर्बाद होता समय, स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों की परेशानी, नौकरीपेशा लोगों की देरी, व्यापारियों का नुकसान, मरीजों और एंबुलेंस तक का फंस जाना यह सब जालंधर की जनता हर दिन झेलती आई है।

112 करोड़ की लागत से गुरुनानक पूरा B67 फाटक अमृतसर-लुधियाना सेक्शन पर 49 करोड़ और गढ़ा रोड नजदीक पिम्स हॉस्पिटल बस स्टैंड के फाटक S4 पर 63 करोड़ की लागत से बनने वाले ओवरब्रिज मंजूर कर दिए गए हैं और इनके टेंडर भी जारी हो चुके हैं। जल्द ही परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।