ब्यूरो: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि कॉलेज की एन.सी.सी. यूनिट, जो 2 पी.बी.-बी.एन. एन.सी.सी. जालंधर की शाखा के रूप में सफलतापूर्वक कार्य कर रही है, के नए सी.टी.ओ. के रूप में अभिषेक कुमार को कार्यभार सौंपा गया है। अभिषेक कुमार फार्मेसी विभाग में व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यभार उन्होंने मेजर पंकज गुप्ता से ग्रहण किया है, जो पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से कॉलेज की एन.सी.सी. यूनिट का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे थे। मेजर पंकज गुप्ता ने एन.सी.सी. के दायित्वों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है।
प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने अभिषेक कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अभिषेक कुमार, मेजर पंकज गुप्ता के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट कार्य करेंगे और कॉलेज की एन.सी.सी. यूनिट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर मेजर पंकज गुप्ता ने कहा कि वे हर संभव तरीके से अभिषेक कुमार की सहायता करेंगे और जब भी किसी प्रकार की आवश्यकता होगी, वे सदैव उपलब्ध रहेंगे। कॉलेज के सभी विभागाध्यक्षों ने अभिषेक कुमार को कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।