Home Crime जालंधर: शर्मनाक! National Eye Hospital के डा. पीयूष सूद की पत्नी डा....

जालंधर: शर्मनाक! National Eye Hospital के डा. पीयूष सूद की पत्नी डा. मीनाक्षी ने पति के Extra Marital Affair के चलते कर ली आत्महत्या, हत्या की परिजनों ने जताई आशंका, पढ़ें व देखें

Screenshot

बयूरो : जालंधर के नेशलन आई अस्पताल के डॉ. पीयूष सूद की पत्नी डॉ. मीनाक्षी ने मिली जानकारी अनुसार आत्महत्या कर ली है। मृतका मीनाक्षी (37 वर्ष) जोकि केवल विहार के एक घर में मृत पाई गई, बताई जा रही है। उनके पिता प्रमोद ने बताया कि उनकी बेटी की शादी गत अक्टूबर 2018 में हुई थी। शादी के बाद पीयूष ने मिनाक्षी के नाम पर करोड़ों का लोन ले लिया जिसकी किश्तें उनकी बेटी भर रही थी। जिस कारण वो काफी परेशान रहती थी क्यूंकि लोन का पैसा मृतका अपनी सैलरी से देती थी। वहीं मां नीलम ने बताया कि उनके दामाद का एक नर्स के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था जिसकी वजह से उनकी बेटी को दामाद इज़्ज़त नहीं देता था और उससे मारपीट भी की जाती थी। दामाद कई बार मारपीट करने के बाद उन्हें फोन कर देता था कि मैंने मीनाक्षी को पीट दिया है। मुझसे गलती हो गई। आकर इसे संभाल लो। इस बाबत जब डा. पीयूष सूद से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उनका फोन बंद आ रहा था। अगर वह अपना पक्ष रखेंगे तो उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। वही संबंधित थाना के अधिकारी सतपाल ने बताया कि उन्हें कंट्रोल से सूचना मिली थी कि केवल विहार स्तिथ एक घर में अंदर से दरवाजा बंद है। और अंदर उनकी बेटी कुछ रेस्पॉन्स नहीं कर रही। जब वहाँ जाकर देखा तो एक युवती जिसका नाम मीनाक्षी है मृत पड़ी थी। पुलिस आत्महत्या व हत्या, दोनों एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।