









स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ती संभावनाओं के चलते पैरामेडिकल एवं फार्मेसी कोर्सों की ओर बढ़ रहा विद्यार्थियों का रुझान










स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ती संभावनाओं के चलते पैरामेडिकल एवं फार्मेसी कोर्सों की ओर बढ़ रहा विद्यार्थियों का रुझान
प्रबंधन ने बताया कि संस्थान विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, क्लीनिकल एक्सपोजर, कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रशिक्षण के माध्यम से व्यावहारिक दक्षता भी प्रदान करता है। यही कारण है कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अस्पतालों, डायग्नोस्टिक लैब्स, रिसर्च सेंटरों, फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री, हेल्थकेयर संगठनों तथा विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में सफलतापूर्वक अपना करियर बना रहे हैं। ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि पैरामेडिकल एवं फार्मेसी कोर्सों में लगातार बढ़ रही दाखिला संख्या संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, व्यावसायिक विकास और रोजगारोन्मुखी शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भविष्य के कुशल स्वास्थ्य पेशेवरों को तैयार करने तथा देश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उज्ज्वल एवं सम्मानजनक करियर बनाने के लिए पैरामेडिकल एवं फार्मेसी शिक्षा को अपनाएं तथा सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के माध्यम से अपने सपनों को नई उड़ान दें।