









बयूरो : जालंधर देहात अधीन आते थाना महितपुर के गांव बंगीवाल में गोली चलने से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक आरोपी लवप्रीत जिस पर मौत के प्रयास से लेकर कई केस दर्ज हैं, अपने ही घर में छुपा हुआ है।
पुलिस ने SHO अमन सैनी की अगुवाई में रेड कर दी। जहां पुलिस रेड पार्टी का विरोध आरोपी के परिवार व समर्थकों ने किया और पुलिस व आमजनों में हाथापाई तक हुई जिसकी वीडियो तक वायरल हो रही है।
इस दौरान पॉलिस को आरोपी को पकड़ने के लिए फायर करना पड़ा और गोली आरोपी लवप्रीत को लग गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं परिजनों का कहना है कि पुलिस रेड पार्टी ने SHO अमन सैनी कि अगुवाई में निजी कारणों के चलते लवप्रीत को गोली मार दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

