









द नोबेल स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेंटल मैथ्स, स्पोकन इंग्लिश, पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, क्राफ्ट, कुकिंग, डांस, संगीत, खेल, क्रिकेट, स्केटिंग तथा हस्तकला जैसी गतिविधियों ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान किया।