









बयूरो : लगातार दूसरी बार रॉयल चेलेंज बेंगलुरु ने गुजरात टाइटैंस को करारी शिकस्त देते हुए IPL 2026 का ख़िताब जीत लिया है। यह अब तक कुल उनका दूसरा ही खिताब है। टॉस जीत कर RCB ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
गुजरात टाइटैंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 155 रन ही बनाए थे। जिस लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने आसानी से कई गेंदे शेष रहते टारगेट हासिल कर लिया। इस दौरान कोहली ने विराट अर्धशतकीय पारी खेली।
RCB की ओर से रसीख सलीम डार ने जहां बढ़िया गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए वहीं भुवनेश्वर कुमार ने भी 2 विकेट झटके। वहीं हेज़लवुड ने भी 2 विकेट झटके। गुजरात टाइटैंस की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक बनाया।