









ब्यूरो: मल्टीपल स्क्लेरोसिस के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और सही जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से एन.एच.एस अस्पताल द्वारा 30 मई को दोपहर 3 बजे अस्पताल के ऑडिटोरियम में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. संदीप गोयल और डॉ. पार्थ रंजन साहा द्वारा एक इंटरएक्टिव पैनल चर्चा की गई।
पिछले कुछ दिनों के दौरान विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लोगों द्वारा मल्टीपल स्क्लेरोसिस से संबंधित कई सवाल और जानकारी मांगी जा रही थी। लोगों की रुचि और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए दोनों विशेषज्ञों ने मल्टीपल स्क्लेरोसिस के कारणों, लक्षणों, जांच, उपचार और जीवनशैली प्रबंधन के बारे में सरल और जानकारीपूर्ण तरीके से चर्चा की।