







बयूरो : अमृतसर के महां सिंह गेट स्तिथ 1 होटल में 1 युवक द्वारा महिला की इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाने और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है। थाना बी-डिवीजन की पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव दोनोवाल, जिला जालंधर निवासी पीड़िता ने बताया कि वह तलाकशुदा है और उसका एक 3 वर्षीय बच्चा है। पीड़िता के अनुसार वह 21 मई को कपूरथला निवासी अपनी सहेली के साथ श्री दरबार साहिब, अमृतसर माथा टेकने आई थी। यहां उसके मुंहबोले भाई साहिल ने उन्हें महां सिंह गेट स्थित 1 होटल में ठहराया था।