





ब्यूरो: ‘द नोबल स्कूल’ में सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल और गतिविधियों का अनुशासित एवं सफल संचालन सुनिश्चित करने के लिए छात्रों को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस समारोह में विद्यालय के चेयरमैन प्रो. सी.एल. कोछड़, प्रबंध निदेशक इंजी. कुमार शिव कोछड़, निदेशिका सरोज शर्मा, विद्यालय प्रिंसिपल रविंदर कौर और समस्त स्टाफ शामिल हुए।
कार्यक्रम के प्रारंभिक चरण में, परिषद के सदस्यों और हाउस कैप्टन ने मार्च पास्ट किया। मार्च करते हुए छात्रों ने स्कूल चेयरमैन सर को सलामी दी। समारोह के दौरान, छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को बैज और स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया, तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।