Home Education डिप्स आईएमटी का फैशन डिजाइन विभाग लगातार रहता है प्रयासरत 

डिप्स आईएमटी का फैशन डिजाइन विभाग लगातार रहता है प्रयासरत 

ब्यूरो: कॉलेज परिसर में ज्वेलरी मेकिंग एवं फैब्रिक प्रिंटिंग कार्यशाला अक्सर आयोजन करता है डिप्स आईएमटी। ऐसी गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल तथा प्रैक्टिकल लर्निंग को बढ़ावा देना है। विद्यार्थियों मोतियों, धागों, तारों, स्टोन्स और विभिन्न सजावटी सामग्री का उपयोग करके आकर्षक नेकलेस, इयररिंग्स, चूड़ियाँ और रिंग्स तैयार करते हैं । इसके साथ-साथ फैब्रिक प्रिंटिंग गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों, ब्लॉक प्रिंट्स और डिजाइनिंग तकनीकों का प्रयोग करते हुए कपड़ों पर सुंदर एवं आकर्षक प्रिंट तैयार करते हैं।

स्टार्टअप के दौर में वर्कशॉप्स छात्रों का मनोबल बढ़ाती हैं। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हैं और अपनी कल्पनाशीलता व हुनर का शानदार प्रदर्शन करते हैं। विद्यार्थियों को नई तकनीकों को सीखने और अपने डिजाइनिंग कौशल को निखारने का अवसर मिलता है।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रवि सिद्धू विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहते हैं कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनके व्यावसायिक कौशल को भी विकसित करती हैं।

एमडी तरविंदर सिंह ने कहा कि डिप्स संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

सीएओ रमणीक सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करती हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं।

सीएओ जश्न सिंह ने विद्यार्थियों की मेहनत और नवाचार की प्रशंसा करते हुए कहा कि डिप्स आईएमटी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि वे शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।