





बयूरो : जालंधर के मिट्ठू बस्ती इलाके में बेअदबी का मामला सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। बस्ती बावा खेल के अधीन आते राजा गार्डन स्थित एक खाली प्लॉट में श्री गुटका साहिब के पवित्र अंग बिखरे मिलने से सिख संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया। गुस्साए सिख संगठनों ने कपूरथला चौक जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।