





बयूरो : जालंधर सहित पंजाब में गर्मी अपनी चरम सीमा पर है। जहां एक तरफ बढ़ रहे तापमान और हीट वेव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाजरी जारी कर दी है वहीं दूसरी ओर इतनी भीषण गर्मी में मासूम बच्चों को स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों से खासतौर पर दोपहर के समय बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थ पीने की अपील की है।